
ज्य प्रवक्ता
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आई बारात में उस समय हंगामा हो गया जब दूल्हे की पहली पत्नी मौके पर आ गई। दूल्हा पक्ष ने महिला के साथ मारपीट कर डाली। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा में देवबंद से एक बारात आई थी घराती और बाराती शादी की रस्मों में व्यस्त थे तभी मौके पर एक महिला चार वर्षीय बच्चे के साथ आ गई। महिला ने अपने आपको दूल्हे की पत्नी बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिला के अनुसार उसकी शादी 2017 में उक्त दूल्हे जिसका नाम नौमान पुत्र सैयद निवासी देवबंद के साथ हुई थी। जिससे उसके एक चार वर्षीय बेटा भी है। महिला ने कहा कि अब उसे पता लगा था कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। दूल्हा पक्ष ने पहले महिला को समझाने का प्रयास किया फिर उसके साथ मारपीट कर डाली। जिसमें महिला और उसकी मां को भी चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामे को शांत किया और दूल्हा समेत चार से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं मामले के बाद कोतवाली में तीनों पक्षों के लोगों की भीड़ जुटी रही। खबर लिखे जाने तक अभी दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही थी। इस संबध में मंगलौर कोतवाली के उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि महिला की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शादी रुकवा दी और दूल्हा सहित तीन व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया महिला की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।