राज्य प्रवक्ता
भारतीय जनता पार्टी केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस आज एक बार फिर देहरादून की सड़कों पर उतरी। मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए कांग्रेसियों ने पूरा जोर लगाया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने सिर के बालों पर उस्तरा चलवा दिया यानि सिर मुंडवाए और सरकार को एहसास करवाने की कोशिश की कि गांव की गरीब महिला को घर के चूल्हे चौके और बच्चों की पढ़ाई के लिए मंहगाई पर लगाम चाहिए। उन्हें घर के जरूरी सामान की कीमतों में कमी चाहिए। अंकिता हत्याकांड, भर्ती घोटाला समेत तमाम फर्जी बाड़ों को लेकर कांग्रेस ने खूब जोर से नारे भी लगाए। हरीश रावत, गणेश गोदियाल, करन महारा, यशपाल आर्य समेत अन्य ने साफ किया कि भाजपा के नेता स्वार्थ सिद्धि और अपनों की चाकरी में व्यस्त हैं। उन्हें जन सरोकारों से कोई मतलब नहीं। एक व्यक्ति की पूजा और उस व्यक्ति के तमाम अजीबों-गरीब निर्णयों को प्रदेश के लोगों पर थोपा जा रहा है।
कांग्रेस ने चेताया कि राज्य के साथ धोखा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस हर उस निर्णय का विरोध करेगी जो राज्य के खिलाफ होगा।