
श्रमिकों को तलाश के बाद अस्पताल पहुचाते सैनिक
राज्य प्रवक्ता
विश्व प्रसिद्ध धाम बदरीनाथ से करीब छह किमी की दूरी पर स्थित माणा के पास हिमस्खलन में लापता सभी श्रमिकों को बरामद कर दिया गया है। सेना को देहरादून निवासी अंतिम लापता श्रमवीर अरविंद कुमार सिंह का षव बरामद हुआ हैं। कुल लापता 54 श्रमिकों में 8 की मौत हुई है। ज्योतिर्मठ स्थिति सेना अस्पताल में 44 श्रमिकों का इलाज चल रहा है, और दो श्रम वीरों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
सेना के जन संपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को सुबह ही रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया था। दोपहर तक तीन षव बरामद होने के बाद अंतिम लापता श्रम वीर देहरादून निवासी अरविंद कुमार सिंह का षव बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि पूरे रेस्क्यू अभियान के दौरान सेना के जवानों ने पूरी तत्परता से कार्य किया और विशम भौगोलिक परिस्थितियों से लड़ते हुए 46 श्रम वीरों की जान बचाई। उन्होंने कहा कि हिमस्खलन में 08 श्रम वीरों की मौत दुखद है।